मुख्य विषयवस्तु में जाएं
noneRB Lab with workers

विज्ञान और नवाचार

हमारे अनुसंधान, विकास और नवाचार केंद्र दुनिया भर में पाए जा सकते हैं। हमारे मुख्य प्रयोगशालाएं सं.रा. अमेरिका में और क्षेत्रीय प्रयोगशालाएँ ब्रिटेन, चीन और भारत में हैं। यहाँ हम उत्पादों के विषय में अनुसंधान, विकास तथा कठोरतापूर्वर परीक्षण करने का कार्य करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे आपके और घर के लिए सही हैं।

विज्ञान और नवाचार


हमारे अनुसंधान, विकास और नवाचार केंद्र दुनिया भर में पाए जा सकते हैं। हमारे मुख्य प्रयोगशालाएं सं.रा. अमेरिका में और क्षेत्रीय प्रयोगशालाएँ ब्रिटेन, चीन और भारत में हैं। यहाँ हम उत्पादों के विषय में अनुसंधान, विकास तथा कठोरतापूर्वर परीक्षण करने का कार्य करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे आपके और घर के लिए सही हैं।

अनुसंधान और विकास

हम 80 से अधिक वर्षों से आपके घर और व्यक्तिगत देखभाल के लिए उत्पादों को डिजाइन करते रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारे उत्पाद आपके घर और परिवार की जरूरतों के अनुसार से हमेशा सबसे अच्छे हों। स्वच्छता के माध्यम से लोगों की रक्षा करने की इच्छा से प्रेरित होकर, हम हर साल आमूलचूल परिवर्तन लाने वाले उत्पादों का नवाचार करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। हमारे नवाचारों के लिए दुनिया भर में प्रतिभाशाली शोधकर्ता, वैज्ञानिक, और स्वच्छता विशेषज्ञ निरंतर संलग्न रहते हैं। वे हमें स्वच्छता में अग्रणी भूमिका निभाने में मदद करते हैं, लेकिन हम बातचीत को व्यापक बनाने और स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में एकीकृत बल के रूप में विचार करने के लिए स्थानीय और वैश्विक संगठनों के साथ भी गठबंधन करते हैं।

विज्ञान एक नजर में

हम वायरसों को कैसे हटाते हैं?

वायरस का उद्देश्य अपनी प्रतिकृतियों का निर्माण करना होता है लेकिन यह अपने बल पर ऐसा नहीं कर सकता। प्रतिकृतियों का निर्माण करने के लिए वायरस को हमारे अंदर जाने और हमारे स्वस्थ कोशिकाओं को संक्रमित करने की जरूरत होती है। विभिन्न सतहें, खासकर यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के अति निकट हों, तो वायरस से आसानी से दूषित हो सकती हैं। ये सतहें वायरस के हस्तांतरण के लिए अस्थाई स्थान प्रदान करती हैं, ये स्थान मुख्य रूप से इसके संपर्क में आने वाले लोगों के हाथ होते हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमित हाथ किसी उपस्थित वायरस को हमारे चेहरे पर स्थानांतरित कर सकते हैं क्योंकि हम दिन में कई बार अक्सर अपने चेहरे को छूते हैं। इससे वायरस को हमारे शरीर में प्रवेश करने का मार्ग मिल जाता है।
हालांकि, डेटॉल उत्पाद सतहों पर या हमारे हाथों पर वायरस को रोकने में मदद करते हैं, और इस प्रकार वायरस को शरीर में जाने ही नहीं देते और इस प्रकार से संक्रमण का चक्र भंग कर देते हैं।

हम बैक्टीरिया को कैसे मारते हैं

प्रोटीन और जीवाणु कोशिका की बाहरी परतें और इस प्रकार से पूरी कोशिका क्षतिग्रस्त होने की स्थितियाँ पैदा करने से पूरी कोशिका ही खुल कर अलग हो जाती है जिससे जीवाणु (बैक्टीरिया) मर जाते हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

 


हमारे अवयवों के बारे में घोषणापत्र

हमारे उत्पाद ऐसे रोगजनकों और हानिकारक सूक्ष्मजीवों से लड़ते हैं जो हमारे हाथों, शरीर, कपड़े और सतहों पर पाए जा सकते हैं। हमारे अवयवों का कठोरतापूर्वक परीक्षण किया जाता है, हमारी पैकेजिंग पर पारदर्शी रूप से स्थित होते हैं और आपको सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक न्यूनतम संख्या में होते हैं।
हमारे संघटकों के विषय में जानकारी को समर्पित पृष्ठ पर अधिक जानकारी पाएँ।

none

नवाचार

उत्पाद विकास के प्रति हमारा दृष्टिकोण

उत्पाद विकास हमारे व्यापार का एक प्रमुख अंग है और उत्कृष्टता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिणाम है।


1. नियामक निरीक्षण यह सुनिश्चित करता है कि हम दुनिया भर के कानूनों का पालन करें। यह हमें गुणवत्तापूर्ण अंतिम उत्पाद का उत्पादन करने में मदद करता है जो उपयोग करने के लिए सुरक्षित होता है।
2. हमारी विश्लेषणात्मक क्षमताएं, नैदानिक उत्कृष्टता के असाधारण उच्च मानकों को बनाए रखने की दृष्टि से हमें अपने उत्पादों का कठोरता से परीक्षण करने की अनुमति देती हैं।
3. विज्ञान नवाचार हमें नई प्रौद्योगिकियों की पहचान करने, नए योगों का विकास करने और टिकाऊ उत्पाद पैकेजिंग के बिषय में अत्याधुनिक बने रहने में मदद करता है।

संधारणीयता हमारे लिए मायने रखती है


हम ऐसे अंतिम उत्पादों का नवाचार करते हैं जो आपके परिवार और पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करते हैं। चाहे वह अधिकाधिक पर्यावरण अनुकूल बच्चों के लिए सुरक्षित प्रतिरोधी पैकेजिंग, रीसाइक्लिंग पहल, सटीक लेबल लगाए जाने की व्यवस्था या विभिन्न तत्वों को संधारणीय स्त्रोतों से ही प्राप्त करने की बात हो, हम हर मामले में अतिरिक्त मील जाने का लक्ष्य रखते हैं, इस बारे में आज और अधिक जानकारी पाइए।

 

हमारी विशेषता