मुख्य विषयवस्तु में जाएं
noneस्वस्थ घर के लिए सुझाव

स्वस्थ घर के लिए सुझाव

अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया का निर्माण और फैलाव रोकने के लिए घर की सफाई के लिए सुझाव।

साफ-स्वच्छ घर, तो सेहतमंद आप…

घर साफ-सुथरा होगा तो आप स्वस्थ रहेंगे। घर को व्यवस्थित रखने के लिए नियमित रूप से समय निकालें। नीचे दिए गए सुझावों से घर की साफ-सफाई को आसान बना सकते हैं। डेटॉल के उत्पाद घर की सफाई के लिए विशेष रूप से सुरक्षित हैं-

 

नियमित सफाई:

रोजाना अलग-अलग कमरों को साफ करें।

 

सभी कमरों की सफाई करें:

सभी कमरों-रसोई, बाथरूम, बेडरूम, लिविंग रूम को साफ करना जरूरी है।

साबुन और डिसइन्फेक्टेंट का उपयोग करें:

डेटॉल साबुन और डिसइन्फेक्टेंट के इस्तेमाल से आपका घर जीवाणु से सुरक्षित रहेगा।

जरूरत का सामान ही रखें:

जो चीजें आप इस्तेमाल नहीं करते उन्हें दान करें या बेच दें। इससे घर को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।

बेड बॉक्स का उपयोग: जो सामान रोजाना इस्तेमाल नहीं करते उन्हें बेड बॉक्स में रखें।

 

घर के आसपास सफाई रखने के 5 सुझाव:

बाहरी क्षेत्र की सफाई: घर के आसपास सड़कों, गलियों, पार्कों को साफ रखने से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

पानी का उपयोग: निकटवर्ती जल स्रोतों को भी साफ करना अच्छा रहता है।

कूड़ेदान की सफाई: कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करने से घर के चारों ओर गंदगी कम होगी।

पौधों की देखभाल: घर के आसपास बगीचे या पौधे की नियमित सफाई करें, पानी दें। आसपास का वातावरण अच्छा होगा।

रास्ते से कचरा हटाएं: सड़कों और गलियों में फेंके गए कचरे के व्यवस्थित निस्तारण से बीमारी नहीं फैलेगी।

घर की सफाई के प्रकार-

  1. रोजाना सफाई: रोजमर्रा की साफ-सफाई से धूल नहीं जमेगी। रोजाना बाथरूम और रसोई की सफाई करेंष

  2. साप्ताहिक सफाई: हर हफ्ते कुछ हिस्सों की गहराई से सफाई करनी चाहिए, जैसे फर्नीचर, जालीदार विंडो, वॉल्स।

  3. महीनेभर की सफाई: महीने के अंत में एक बार बड़ी वस्तुओं, जैसे कि अलमारी, संदूक आदि को साफ करें।

  4. विशेष सफाई: कई बार त्योहार, पार्टी या अतिथियों के आगमन पर घर को विशेष तौर से सजाने के लिए सफाई की जाती है। इसमें घर की सजावट शामिल होती है।

  5. वायुमंडल सफाई: घर की साफ-सफाई ऐसे करें की ताजी हवा आने की गुंजाइश हमेशा बनी रहे। रोशनदान, खिड़की-दरवाजों, पंखों और परदों से धूल की परत साफ करें।

  6. व्यवस्थित रखना: वस्तुओं को व्यवस्थित रखना भी महत्वपूर्ण है। लमारी, रैक और बॉक्स में अपने सामान को व्यवस्थित रखें।

  7. छुट्‌टी पर साफ-सफाई: अवकाश के समय सफाई से घर में ताजगी आ जाती है। इसमें घर की रंगाई-पुताई, सजावट शामिल है।

 

घर को साफ रखना जरूरी है क्योंकि

  1. **स्वास्थ्य लाभ:** साफ-सफाई से धूल, कीटाणु, एलर्जेन से बचाव होता है। यह खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

  2. **सकारात्मक भावना:** साफ-सुथरे घर में रहना मन को शांति और सकारात्मक भावना से भर देता है। एक व्यवस्थित और स्वच्छ घर आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जीवन में समृद्धि लाता है।

  3. **अनुकूलता:** साफ-सुथरे घर में रहना आपके दोस्तों, परिवार के सदस्यों और अतिथियों के लिए अनुकूल होता है। यह घर के माहौल को आनंददायक और आकर्षक बनाता है।

  4. **सुरक्षा:** साफ और व्यवस्थित घर सुरक्षित रहने में मदद करता है। सड़क, छत और आसपास की सफाई और अवयवों की देखभाल से घर के आसपास की खतरनाक स्थितियों का पता चलता है और उनसे बचने के उपाय किए जा सकते हैं।

हमारी विशेषता